
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कई मशहूर अभिनेत्री बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं। इनमें से ज्यादातर ने पहली ही फिल्म से लोगों को दीवाना बनाया है। इन दिनों पुष्पा 2 के कीसिक सॉन्ग फेम श्रीलीला (Sreeleela) चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस कार्तिक आर्यन के साथ आशिकी 3 में नजर आएंगी। वह खूबसूरती और एक्टिंग के लिए साउथ सिनेमा में मशहूर हैं।
नयनतारा
साउथ सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में नयनतारा का नाम जरूर शामिल किया जाता है। बॉलीवुड में उन्हें पहली बार शाह रुख खान की जवान में देखा गया। किंग खान और नयनतारा की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ कमाई की।
रश्मिका मंदाना
तापसी पन्नू
बॉलीवुड में शोहरत हासिल करने वाली तापसी पन्नू भी पहले साउथ सिनेमा में काम कर चुकी हैं, जिनमें से उनकी कई फिल्में हिट भी हुईं। खैर, अब उनका नाम हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल किया जाता है। वह एक के बाद एक बिग स्टारर फिल्मों में काम करती नजर आती हैं।
सामंथा रुथ प्रभु
साउथ सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के साथ काम कर चुकी हैं। सिटाडेल वेब सीरीज में सामंथा के काम को सराहना मिली। इससे पहले उन्होंने द फैमिली मैन 2 में भी लीड रोल किया था। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी उनके काम की चर्चा चलती है।
तमन्ना भाटिया
बी टाउन में हमेशा चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) भी साउथ सिनेमा में काम कर चुकी हैं। खैर, अब बॉलीवुड में उनकी ज्यादातर फिल्मों को दर्शकों का प्यार मिल रहा है।
कीर्ति सुरेश
वरुण धवन स्टारर बेबी जॉन में कीर्ति सुरेश ने काम किया है। यह उनकी डेब्यू फिल्म थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म बड़ा धमाल मचाने में सफल साबित नहीं हो पाई। खैर, इससे कीर्ति का नाम जरूर चर्चा में आया है।
सई पल्लवी
नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण पार्ट 1 में सई पल्लवी नजर आएंगी। बता दें कि इसमें एक्ट्रेस माता सीता के किरदार की भूमिका अदा करेंगी।