Manmohan Singh Death News Live Updates: देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने 92 साल की आयु में दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। शनिवार को सुबह 11 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा। सरकार ने सात दिनों का राजकीय शोक घोषित किया है।

Manmohan Singh passed away: देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने 92 साल की आयु में दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। रात में ही उनका पार्थिव शरीर दिल्ली स्थित आवास पर लाया गया था। कल सुबह 11 बजे उनका अंतिम संस्कार हो सकता है। कांग्रेस मुख्लालय में उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।। केंद्र सरकार ने पूर्व पीएम के निधन पर सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि उनकी एक बेटी विदेश में हैं। उनके आने के बाद ही डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई दी जाएगी।
डॉ. सिंह के निधन पर पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और अन्य दिग्गज नेताओं ने दुख जताया है। लोग डॉ. मनमोहन सिंह के योगदान को याद कर रहे हैं। उनको सम्मान देने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने काली पट्टी बांध ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डॉ. मनमोहन सिंह को याद करते हुे भावुक हो गए।

Manmohan Singh Death News LIVE: टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने शुक्रवार को कहा कि सिंह उन दिग्गजों में से एक थे जिन्होंने एक नये उदारवादी भारत की कल्पना की थी जो आज दुनिया में अपना उचित स्थान ले रहा है। अपने शोक संदेश में चंद्रशेखरन ने कहा कि दिवंगत सिंह के प्रेरक नेतृत्व ने उन्हें दुनिया भर में सम्मान दिलाया। उन्होंने बयान में कहा, ‘हम पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं, जो उन दिग्गजों में से एक थे जिन्होंने एक नए, उदार भारत की कल्पना की थी जो दुनिया में अपना उचित स्थान ले रहा है।’ चंद्रशेखरन ने कहा, ‘डॉ. सिंह को हमेशा उनकी दूरदर्शी सोच तथा गहरी अंतर्दृष्टि के लिए याद किया जाएगा। वे हमेशा विनम्र रहे और अपने व्यक्तिगत मूल्यों को बनाए रखा।’’

Manmohan Singh Death News LIVE:प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रतिष्ठित वैश्विक संस्थानों से शिक्षा प्राप्त करने और शीर्ष सरकारी पदों पर रहने के बावजूद, डॉ. सिंह अपनी साधारण पृष्ठभूमि के मूल्यों को कभी नहीं भूले। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह हमेशा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी दलों के लोगों से संपर्क बनाए रखते थे और सभी के लिए आसानी से उपलब्ध रहते थे। प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान और बाद में दिल्ली में डॉ. सिंह के साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर उनकी खुली चर्चा को याद किया। उन्होंने डॉ. सिंह के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और सभी नागरिकों की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
Manmohan Singh Death News LIVE: पीएम मोदी ने कहा, मनमोहन सिंह का जीवन हमेशा यह सबक देगा कि कैसे कोई व्यक्ति अभाव और संघर्ष से ऊपर उठकर सफलता प्राप्त कर सकता है। मनमोहन सिंह का जीवन उनकी ईमानदारी, सादगी का प्रतिबिंब था ; वह एक प्रतिष्ठित सांसद थे। उन्होंने डॉ. मनमोहन सिंह के साथ मुलाकातों और बातचीत को भी याद दिया और कहा कि उनका मार्गदर्शन हमेशा ही सुलभ रहा है।
Manmohan Singh Death News LIVE: पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
Manmohan Singh Death News LIVE: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डॉ. मनमोहन सिंह के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उपराष्ट्रपति धनखड़, पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी उन्हें श्रद्धांजलि दे चुके हैं।
Manmohan Singh Death News LIVE: राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी उन्हें श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे हैं। यहीं अंतिम दर्शन के लिए उनका शव रखा गया है। थोड़ी देर पहले पीएम मोदी भी पहुंचे थे