INDvsNZ: अनुष्का शर्मा पर लोगों ने विराट कोहली के 11 रन पर कैच आउट होने का फोड़ा ठीकरा, फैंस ने दिया करारा जवाब

anushka virat india vs new zealand
अनुष्का शर्मा पर्दे से तो दूर हैं लेकिन क्रिकेट स्टेडियम के बेहद करीब। ICC चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए 2 मार्च को भारत का न्यूजीलैंड से मुकाबला था। 44 रन से भारत की तो जीत हुई लेकिन एक्ट्रेस को विराट कोहली के आउट होने की वजह बताया जा रहा है। उनकी आलोचना की जा रही है। सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें हो रही हैं।

दरअसल, विराट कोहली ने अभी पाकिस्तान के खिलाफ शतक बनाया था और करियर के 14000 रन भी पूरे किए थे। लेकिन रविवार, 2 मार्च को जब भारत वर्सेज न्यूजीलैंड मैड हुई तो वह बहुत जल्दी आफट हो गए। और इस दौरान अनुष्का वहां मौजूद थीं। जबकि पाकिस्तान वाले मैच में वह नहीं थीं। क्रिकेटर ने 14 गेंद पर सिर्फ 11 रन बनाए और ग्लेन फिलिप्स के लिए गए कैच से आउट हो गए। ये देख सभी चौंक गए।

अनुष्का शर्मा को विराट के आउट होने के लिए जिम्मेदार बताया

जब वह आउट हुए तो अनुष्का का रिएक्शन इंटरनेट पर वायरल हो गया। वह माथे पर हाथ फेरती हुई दिखाई दीं। अब कुछ आलोचकों ने विराट के इस खराब प्रदर्शन के लिए एक्ट्रेस की मौजूदगी को जिम्मेदार ठहराया। हालांकि फैंस ने दोनों का बचाव भी किया। एक यूजर ने लिखा, ‘अनुष्का को स्टेडियम में देखकर ही विराट कोहली का स्कोर पता चल गया था।’

लोगों ने अनुष्का शर्मा के लिए कही ये बातें

एक फैन ने वीडियो शेयर किया, जिसमें विकाट ने शतक लगाया था और अनुष्का स्टेडियम में मौजूद थीं। आलोचकों को दिखाते हुए लिखा, ‘ जो लोग विराट के खराब खेलने के लिए अनुष्का की मौजूदगी पर रोह रहे हैं। आप सभी के लिए ये है।’ एक ने लिखा, ‘विराट आउट हुआ और अनुष्का की तरफ कैमरा मुड़ा। वह दुखी हैं और सिद्धू कमेंट्री में कहते हैं- शीशा हो या दिल हो, टूट जाता है।’

विराट ने 9 साल पहले अनुष्का की ट्रोलिंग पर कहा था

बता दें कि 2016 में भी जब ऐसा ही हुआ था तो विराट कोहली ने अनुष्का के खिलाफ हुई ट्रोलिंग पर रिएक्ट किया था। उन्होंने अपने प्यार को साबित किया था। उन्होंने कहा था, ‘उन लोगों को शर्म आनी चाहिए जो लंबे समय से अनुष्का पर अटैक कर रहे हैं और नेगेटिव बातें कर रहे हैं। उन लोगों को शर्म आनी चाहिए जो खुद को पढ़ा-लिखा कहते हैं। उन्हें दोष देने और उनका मजाक उड़ाने में शर्म आनी चाहिए। दबकि उनका मेरे गेम के साथ क्या मतलब। कोई कंट्रोल नहीं। उसने मुझे मोटिवेट किया है और मुझे ज्यादा पॉजिटिविटी दी है।’

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top