प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने भाई सिद्धार्थ की शादी में शामिल होने के लिए काम से ब्रेक लेकर आई हैं। सिद्धार्थ की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन में चोपड़ा परिवार को खूब मस्ती करते हुए भी देखा गया। लेकिन परिणीति (Parineeti Chopra) किसी भी रस्म में नजर नहीं आईं। अब सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या वह शादी के दिन अपने पति के साथ शामिल होंगी या नहीं।

क्या प्रियंका से नाराज हैं परिणीति?
परिणीति चोपड़ा ने सितंबर 2023 में आम आदमी पार्टी के सांसद और नेता राघव चड्ढा से शादी की। उस समय उनकी बहन प्रियंका शादी में शामिल नहीं हुई थीं। इसके बाद खबरें सामने आई कि परिणीति अपनी बहन प्रियंका से नाराज हैं। दरअसल, इस दावे के पीछे एक वजह यह भी है कि प्रियंका भारत में आने के बाद एक बार भी उनसे मुलाकात नहीं की।
क्या शादी अटेंड करेंगी परिणीति?
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि परिणीति चोपड़ा परिवार की इतनी बड़ी वेडिंग को मिस नहीं करेंगी। ऐसा कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस साथ 7 फरवरी को शादी में नजर आएंगी। वहीं, माना जा रहा है कि शादी में राघव चड्ढा भी शामिल हो सकते हैं।
सिद्धार्थ की दुल्हन कौन हैं?
प्रियंका के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा गर्लफ्रेंड नीलम उपाध्याय से शादी कर रहे हैं। बीते साल उन्होंने सगाई की। प्रियंका भी इश खुशी का हिस्सा बनने के लिए काम से ब्रेक लेकर मुंबई पहुंची हैं। हाल ही में उनके घर में हुई माता की चौकी, हल्दी जैसी सभी रस्मों में एक्ट्रेस अपनी मां मधु चोपड़ा और परिवार के साथ नजर आईं।