ब्रेकअप के 2 महीने बाद Malaika Arora को आई अर्जुन कपूर की याद? लेटेस्ट पोस्ट से मिला हिंट

Malaika: मलाइका अरोड़ा की लेटेस्ट पोस्ट ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। क्या उन्हें ब्रेकअप के 2 महीने बाद फिर से अर्जुन कपूर की याद आ रही है। उन्होंने जिंदगी में कभी-कभी किस चीज की जरूरत होती है इस पर बात की है।

Malaika Arora Instagram: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद वो यहां वक्त बिताती दिखती हैं। उनकी लेटेस्ट पोस्ट ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है।
इसमें उन्होंने जिंदगी में कभी-कभी किस चीज की जरूरत होती है इस पर बात की है। क्या उन्हें ब्रेकअप के 2 महीने बाद फिर से अर्जुन कपूर की याद आ रही है। ऐसा लोग कहने लगे हैं। चलिए जानते हैं मलाइका ने क्या पोस्ट किया है।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर

Malaika Arora

मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है। इस पोस्ट में उन्होंने बताया है कि वो क्या महसूस कर रही हैं और उन्हें किस चीज की जरूरत है। उनकी यही पोस्ट एक्ट्रेस के फैंस के बीच कोतुहल का विषय बनी हुई है। इसे देखने के बाल लोग कह रहे हैं कि क्या वो अर्जुन कपूर को मिस कर रही हैं। लोगों को लग रहा है कि मलाइका को एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की याद सता रही है।

मलाइका अरोड़ा का इंस्टाग्राम पोस्ट

इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा- ‘जिंदगी में कभी-कभी हमें बस एक हग की जरूरत होती है… न कोई शब्द, न कोई सलाह, बस एक हग जिससे आपको लगे कि आप मायने रखते हैं। सभी पॉजिटिव वाइब्स के साथ आपका दिन खूबसूरत हो। आपका दिन शुभ हो।’

 

Malaika Arora Instagram
इस स्टोरी में दो पेंगुइन्स हग करते हुए दिख रहे हैं। इसे ही देखकर लोग ये अंदाजा लगा रहे हैं कि क्या इन दोनों में मलाइका खुद को और अर्जुन कपूर को देख रही हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने किसी का नाम नहीं लिखा है। बस यूजर्स ही ऐसा अंदाजा लगा रहे हैं। सच क्या है ये तो मलाइका ही जानती हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top